फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में कानून कर रहा अपना काम : रजा मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुंबई में क्रूज पर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए सेलीब्रेटी मामले में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी गिरफ्तार किए गए हैं, इस पर बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना पर अफसोस जाहिर किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद रामपुर के ही निवासी हैं। शनिवार रात वो रामपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। जिसमें उन्होंने मुंबई में एनसीबी द्वारा क्रूज पर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार सेलीब्रेटीज मामले में आर्यन खान को लेकर कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। बॉलीवुड में तेजी से पैर पसार रहे ड्रग्स के सवाल पर कहा कि ड्रग्स की लत हर क्षेत्र में लोगों को बढ़ रही है जो कि सही नहीं है। बॉलीवुड में सभी ड्रग्स नहीं लेते, तमाम अभिनेता हेल्थ को लेकर गंभीर रहते हैं। आजकल वैसे भी सिक्स पैक एब्स और फिट शरीर का ट्रेंड है। ऐसे में कोई भी अभिनेता-अभिनेत्री ड्रग्स लेकर अच्छी फिटनेस प्राप्त नहीं कर सकता। आर्यन खान के बचाव और विपक्ष को लेकर आ रहीं प्रतिक्रियाओं पर कहा कि इसमें पक्ष या विपक्ष का कोई अधिकार नहीं है। कानून सबके लिए एक समान है।
कहा कि ड्रग्स का समाज, परिवार और इंसान की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। क्योंकि इसकी लत लगने के बाद संबंधित व्यक्ति इसे हासिल करने के लिए कोई भी अपराध कर सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर कहा कि यह काफी दुखद है, किसी की भी मौत सही नहीं और इस प्रकार की घटनाएं दुख देती हैं। पीड़ितों को इंसाफ मिलना चाहिए और इस मामले में दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें