फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शनिवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मुर्तजा राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए आठ बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए मिले आवेदनों की प्रगति जानी। सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। डीएम ने पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं को सूची से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि बूथ क्षेत्र में पात्र नागरिकों को पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाए। प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि मिलने पर संशोधन की कार्रवाई भी निर्धारित समय में पूरी की जाए। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए सूची का अद्यतन होना जरूरी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर श्रद्धा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें