फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निश्चित दुकान से कोर्स खरीदने के लिए बाध्य करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अभिभावक मनचाहे स्थान से अपने बच्चों का कोर्स खरीद सकेंगे। यदि कोई स्कूल अभिभावकों को स्कूल और या फिर किसी निश्चित दुकान से कोर्स खरीदने के लिए बाध्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने इस संबंध में बीएसए को निर्देश दिए हैं, ऐसे स्कूलों की मान्यता को निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद स्कूलों की मनमानी शुरू हो गई है। स्कूल संचालक अपने स्कूल या फिर उनके द्वारा चयनित की गई दुकानों से ही बच्चों का कोर्स खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसको लेकर अभिभावकों ने डीएम से मिलकर स्कूल संचालकों की मनमानी की शिकायत की। कहा कि स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं, जिसकी वजह से अभिभावकों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बीएसए को ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें