फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पराली जलाने के मामले में रोक न लगाने पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने जिला कृषि अधिकारी चन्द्रगुप्त सागर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। इसके साथ ही एक तकनीकी सहायक को निलंबित कर दिया है। वहीं, तीन किसानों की भी गिरफ्तारी हुई है, जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जिले में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। दरअसल, जिलाधिकारी आन्जनेय कुुमार सिंह के तमाम आदेशों के बाद भी अधिकारी एवं कर्मचारी पराली जलाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं रहती है। लिहाजा, अब जिलधिकारी ने खेतों में ही फसलों के अवशेष जलाने पर रोक न लगाने के चलते जिला कृषि अधिकारी चन्द्रगुप्त सागर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है, जबकि दस तकनीकी सहायकों को भी कृषि उप निदेशक के स्तर पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। एक तकनीकी सहायक को जिलाधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि बिलासपुर कोतवाल समेत तीन थाना प्रभारियों को भी पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम न उठाने पर एसपी ने तबादला कर दिया है। साथ ही तीन किसानों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें