फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खरीद मामले में केंद्र प्रभारी व सत्यपानकर्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू जिलाध्यक्ष द्वारा फसल खरीद में धांधली को लेकर दनियापुर, राजारामपुर और नदनऊ क्रय केंद्रों को लेकर की गई शिकायतें जांच में गलत पाई गई हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर आई एक शिकायत में किसान की भूमि दो जगह होने पर स्थायी पते से पंजीकरण कराकर फसल बेचने के मामले में संबंधित केंद्र प्रभारी और सत्यापनकर्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने क्रय संस्था यूपीएसएस के कय केंद्र दनियापुर, पीसीएफ के कय केंद्र राजारामपुर और नदनऊ में फसल खरीद में अनियमितता की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच हेतु तहसील स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। जिसके जंच कमेटी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में अभिलेखीय आधार पर प्रथम दृष्टया कोई अनियमितता न होने की रिपोर्ट दी गई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने एसडीएम सदर व एसडीएम शाहबाद को प्रकरण की गंभीरता जांच कमेटी द्वारा प्राप्त कराए गए बटाईदारों के शपथपत्र की सत्यता की जांच स्थलीय टीमें नियुक्त कर करने के निर्देश दिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया आगापुर केंद्र प्रभारी तथा सत्यापनकर्ता के दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें