बिलासपुर। एक महिला ने एक युवक पर तीन तलाक देने की धमकी देने सहित कई आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार दोपहर अपनी बच्ची के साथ कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह एक दुकान पर काम करती है। कुछ दिनों पहले दुकान पर आए एक टेंपो चालक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने उसका फोन नंबर ले लिया और बातचीत शुरू हो गई।
प्रेम प्रसंग के चलते आठ मार्च को युवक ने उससे निकाह कर लिया। वह अब किराए के मकान में बच्ची के साथ अलग रह रही है। आरोप है कि युवक अब कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर रहा है और घर का खर्चा भी नहीं दे रहा है।
महिला ने युवक पर तीन तलाक देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद