फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर पा आशंका हो तो 1912 पर करें संपर्क : पराशर

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड में बोर्ड सलाहकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बारे किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। रामपुर बुशहर विद्युत वृत्त के अंतर्गत राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम के तहत निरमंड में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने की।
बैठक में विद्युत बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने बोर्ड से आग्रह किया कि स्मार्ट मीटर के संबंध में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि इसके प्रति फैली भ्रांतियां दूर हो सकें। पराशर ने कहा कि स्मार्ट मीटर केवल विद्युत खपत को मापने वाली इकाई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को इसके उपयोग के बाद ही इसकी कार्यप्रणाली के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो, तो वह संबंधित विद्युत उपमंडल में आवेदन देकर चेक मीटर भी लगवा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी तरह की आशंका होने पर बोर्ड के संबंधित कार्यालयों या टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्युत बचत, विद्युत लोड, विद्युत चोरी और अर्थिंग के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्युत उपमंडल निरमंड के सहायक अभियंता अश्वनी शर्मा, कनिष्ठ अभियंता प्रेम चंद, कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत निरमंड दिनेश शर्मा, नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष ममता रानी, देव राज कश्यप, अमर चंद, पदमा शर्मा, लोचन सिंह, विदेश शर्मा, सुधीर और हेमलता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें