फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीएपी, एनपीके को ओवररेट बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश कैंप कार्यालय पर बुधवार को भाकियू टिकैत गुट की पंचायत हुई, जिसमें फर्टीलाइजर कंपनी, नहर विभाग और जल जीवन मिशन के कार्याें पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

प्रदेश कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि किसान समस्याओं से जूझ रहा है। यूरिया, डीएपी, एनपीके को ओवररेट बेचा जा रहा है। न बिकने वाली दवाइयों भी दुकानदार बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं है, इसलिए किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। किसानों को मुफ्त बिजली के नाम पर जटिल प्रक्रिया में फंसा दिया। ऐसे में किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। सड़कों की मरम्मत न होने से बरसात में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या को लेकर आंदोलन का एलान किया। इस अवसर पर राहत बली खान, पप्पू खान, सुरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राजपाल चौधरी, उम्मीद खान, तसब्बर खान, मो. तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें