फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छितकुल में कामगारों को बताए कानूनी अधिकार

विज्ञापन
किन्नौर की छितकुल पंचायत में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जिला श्रम कल्याण विभाग किन्नौर ने बुधवार को छितकुल पंचायत में एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। शिविर में छितकुल के 90 ग्रामवासियों ने भाग लिया। शिविर में कामगारों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया कि पंजीकृत कामगार और आश्रित बच्चों के विवाह के लिए सहायता राशि 51,000 से बढ़ाकर 2 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर कल्पा विकास खंड पंचायत समिति अध्यक्ष ललिता पंचारस, सदस्य जिला परिषद अराधना देवी, नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक विक्रम शर्मा, सहायक वित्तीय नियंत्रक नरेश चौहान, पंचायत प्रधान छितकुल शुभम चंद, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, एडवोकेट प्रताप नेगी सहित श्रम विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें