फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेकर भी ट्रांसफार्मर न हटाने का आरोप, विद्युत निगम के उच्च अधिकारियां से की गई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा शुल्क लेकर भी ट्रांसफार्मर न हटाने का आरोप, विद्युत निगम के उच्च अधिकारियां से की गई शिकायत
विज्ञापन

- टांडा क्षेत्र का मामला, अपना दल एस के महासचिव ने की शिकायत
रामपुर। टांडा एसडीओ पर ट्रांसफार्मर हटवाने के एवज में सुविधा शुल्क लेने के बावजूद ट्रांसफार्मर न हटवाने और रुपये भी वापस न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। मामले में अपना दल एस के महासचिव ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्होंने समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की है।
टांडा निवासी मोहम्मद उस्मान उर्फ हाजी मिक्की का आरोप है कि क्षेत्र में उन्होंने एक दुकान बनवाई है। उसके आगे विद्युत निगम का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ये ट्रांसफार्मर सेंढूवाला गांव के लिए है। मोहम्मद उस्मान का आरोप है कि इस ट्रांसफार्मर को नियमानुसार एस्टीमेट बनवाकर हटवाने के लिए उन्होंने एसडीओ टांडा से संपर्क किया था। जिस पर उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई, जो कि उन्होंने दे भी दिए। इसके बावजूद करीब सात-आठ माह बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया है। इस संबंध में उन्होंने करीब तीन-चार माह पहले समाधान दिवस में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर ट्रांसफार्मर न हटाया जाए तो उनकी रकम वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन

इस मामले में अपना दल एस के महासचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट ने भी अब शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने मामले में ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री से ऑनलाइन माध्यम से शिकायत की है। इसके साथ ही विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता से भी शिकायत की है।
- मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। शिकायतकर्ता के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से करीब 10-12 साल पुराने एक सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। नियम विरुद्ध कार्य न करने पर धमकाया गया और झूठा वीडिया बनाकर वायरल किया गया। ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, उस स्थान के लिए भी एनओसी लेनी होती है, अगर एनओसी मिल जाएगी तो ट्रांसफार्मर हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-राजदीप सिंह, एसडीओ टांडा।
- हमारे पास अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेजी जाएगी। एसडीओ स्तर के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार मुख्य अभियंता को है। जांच कर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी जाएगी।
- इमरान अली, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें