फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पऱ बरात न लाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Sat, 28 Mar 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। दहेज में स्कॉर्पियो कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक तयशुदा शादी उस समय टूट गई, जब निर्धारित तिथि पर दूल्हे पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। मामले में वधू पक्ष ने दहेज मांग का आरोप लगाया है, जबकि युवक पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 मार्च को बरात आनी थी, जिसके लिए वधू पक्ष ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। होटल बुकिंग, खानपान और निमंत्रण पत्र तक वितरित किए जा चुके थे। वधू पक्ष का आरोप है कि शादी से ठीक पहले लड़के पक्ष ने स्कॉर्पियो कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी। इतनी बड़ी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, जिसके बाद बारात नहीं आई। रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। शनिवार को वधू पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। युवक पक्ष का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और उन्होंने किसी प्रकार की दहेज मांग नहीं की है। कोतवाल संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें