फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में तहेरे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। भूमि विवाद के चलते तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या के आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा व खोखा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नानकार रानी में शुक्रवार को भूमि विवाद के चलते गांव निवासी दानिश व उसके चचेरे भाई सिराज में विवाद हो गया था। कहासुनी से बढ़कर नौबत गाली गलौच तक पहुंच गई, आरोप था कि इस दौरान जब दानिश अपने मकान की छत पर पहुंचा और गाली गलौजज का विरोध किया तो उसके चचेरे भाई सिराज ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से दानिश की मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद गांव नानकार रानी में सनसनी फैल गई थी। मृतक दानिश के भाई भूरा ने मामले में अपने चाचा रहमत अली, चचेरे भाई सिराज, शादाब व रहमत अली के दामाद बबलू उर्फ रियासत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी सिराज गांव पदपुरी के चौराहे पर खड़ा है और कहीं बाहर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारोपी सिराज को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व एक खोखा बरामद किया। कोतवाल आरएस बघेल ने बताया कि हत्यारोपी सिराज को मय आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें