फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आत्महत्या के लिए जीजा को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आत्महत्या के लिए जीजा को उकसाने वाले साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला श्याम काॅलोनी निवासी सौदान के बेटे नेकपाल (24) की शादी कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी प्रेम सिंह की बेटी कमलेश से दो वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में अनबन होने लगी और बार-बार पत्नी मायके जाने लगी। 16 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे नेकपाल अपनी पत्नी कमलेश को लेने के लिए अपनी ससुराल रम्पुरा आया था। देर शाम करीब पांच बजे नेकपाल की मां राजेश ने नेकपाल को फोन किया, तो उसने बताया था कि उसके ससुराल के लोग नेकपाल से 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। नेकपाल ने अपनी मां को बताया था कि वह अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों से परेशान हो चुका है।
विज्ञापन

उस दौरान कोई जहरीला पदार्थ खाने से नेकपाल की मौत हो गई थी। नेकपाल के पिता सौदान सिंह ने पत्नी कमलेश, सास भूरी, ससुर प्रेम सिंह, साले महेंद्र और कृष्णपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस प्रकरण के आरोपी साले महेंद्र को शाहबाद मंडी के निकट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें