फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। पुलिस ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की टीम हारने पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी दानिश अली द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान रविवार को हुए मैच में टीम इंडिया की हार के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी। इसके खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री मुकेश पटेल ने पुलिस को संबंधित पोस्ट का स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप से जुड़े कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप था कि दानिश अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट 24 अक्तूबर को भारत के क्रिकेट मैच हारने पर की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार देर रात पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने और वैमनस्यता पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें