फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चीफ फार्मासिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर ड्यूटी कर रहे चीफ फार्मासिस्ट को पीटने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। देर शाम तक पूछताछ जारी थी। इस बीच अस्पताल कर्मियों ने हंगामे के दौरान यहां पहुंचे यूपी-112 में तैनात सिपाही पर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद उसे कोतवाली क्षेत्र से हटा दिया गया है। उसे अब रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट किशन सिंह सुप्याल के साथ मंगलवार को एक युवक ने उस वक्त मारपीट कर दी थी, जब वह दवा काउंटर पर ड्यूटी पर थे। दोपहर के वक्त भीड़ में लगे एक युवक से दवा लेने को लेकर उनका विवाद हो गया था। इसके बाद युवक ने गाली-गलौज शुरू करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उनके कपड़े भी फट गए थे। इससे अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया था। इस दौरान अस्पताल के गार्ड मुमताज अहमद खां के साथ भी युवक ने मारपीट की कोशिश की थी।
घटना के बाद यहां हंगामा शुरू हो गया था और अफरातफरी मच गई थी। कर्मचारियों में जबर्दस्त आक्रोश रहा। कर्मचारियों ने अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी पर भी हंगामा किया था। बाद में चीफ फार्मासिस्ट की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। कर्मचारियों ने यूपी-112 में तैनात एक सिपाही पर कार्रवाई न करने और आरोपी को शह देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद उक्त सिपाही भी जांच के दायरे में आ गया। उसे शहर कोतवाली क्षेत्र से हटा दिया गया है और रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बुधवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार गिरफ्तार आरोपी टांडा थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी नसीम है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें