फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गोलीकांड मामले में आरोपी अनीस गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बीते सोमवार को टांडा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनीस अली को मौके से तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


घटना ग्राम सैडू का मझरा निवासी मोहम्मद जुबैर के घर की है जहां उनके भाई मो. फारुख पर जानलेवा हमला हुआ था। प्राप्त तहरीर के अनुसार, फारुख और अनीस अली के बीच किसी कारोबारी बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान अनीस अली ने फारुख पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे फारुख के बाएं हाथ के पंजे में गंभीर चोट आई। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अनीस अली को तमंचे सहित पकड़ लिया। इस बीच अनीस के भाई मोहम्मद अकरम और असलम भी मौके पर पहुंचे और फारुख के परिजनों को धमकी देते हुए अनीस को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मोहम्मद जुबैर व पड़ोसी मोबीन अहमद ने सूझबूझ दिखाते हुए अनीस को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि आरोपी अनीस अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से बरामद तमंचे को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है। फरार आरोपियों अकरम और असलम की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें