फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात कटौती से ठप रही बिजली

Wed, 22 Nov 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपात कटौती ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहाल कर दिया। दो से आठ घंटे तक अमूमन अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग होती है लेकिन दढ़ियाल क्षेत्र में पिछले 16 घंटे तक इमरजेंसी रोस्टिंग से हाहाकार मच गया। ग्रामीणों में आए दिन अघोषित कटौती को लेकर गुस्सा है। 
विज्ञापन



कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामों में बिजली का बुरा हाल है। अघोषित कटौती के चलते अक्सर बिजली गायब रहती है। सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हवाई साबित हो रहे हैं। दिन-रात बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है। क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली गायब हो गई। जिसके बाद बिजलीघर से जुड़े कस्बे सहित क्षेत्र के पचास से अधिक ग्रामों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। 


मंगलवार को भी शाम चार बजे करीब आपूर्ति चालू की गई। इस बीच एक-दो बार बस ट्रिपिंग ही हुई लेकिन, बिजली रुकी नहीं। बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था दुरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसमें राजेश कुमार, अशोक, वीरेंद्र, रहीस अहमद, अख्तर अली, भूरा, हरिओम सिंह, नन्हा, विजय सिंह, इरफ़ान, जितेंद्र कुमार आदि शामिल हैं। बिजली न होने से लोगों को अपने जरूरी व घरेलू कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें