फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी की जिद पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, घंटों चला हंगामा

Tue, 26 May 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी कराने की जिद पर अड़ गई। कई घंटे तक चले मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद मामला शांत हो सका। ग्राम प्रधान और परिजनों द्वारा प्रेमी से ही शादी कराने का आश्वासन दिए जाने पर युवती अपने परिजनों के साथ वापस घर लौट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक युवक उत्तराखंड के काशीपुर स्थित आईजीएल फैक्टरी में काम करता है। वहीं उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में कार्यरत थे। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में प्रेम-प्रसंग हो गया।
दोनों मोबाइल पर भी लगातार संपर्क में रहते थे। सोमवार को युवती अचानक युवक के घर पहुंच गई और उससे शादी कराने की मांग को लेकर घर पर बैठ गई। युवती के पहुंचने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी गांव पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने युवती को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। बाद में ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई, जिसमें युवती की शादी युवक से कराने पर सहमति बनी। साथ ही शादी की तैयारियों के लिए कुछ समय मांगा गया। इसके बाद युवती शांत हुई और अपने परिजनों के साथ घर लौट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें