फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को पीटा

Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में अपनी प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचे एक प्रेमी युवक को घर में आहट होने पर प्रेमिका के परिजनों ने दबोच लिया। बाद में मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नगर के एक मोहल्ले के कुछ लोग एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की उक्त युवक एक व्यक्ति के घर में गलत नीयत से घुसा था, जिसे उन्होंने दबोच लिया है।
मोहल्ले में चर्चा है कि आरोपी युवक एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसके घर पहुंच गया था। रात के दौरान जाग होने पर परिवार के लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी हर्ष को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें