फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोचिंग पढ़ने गए युवक ने ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकले छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गईं। जीआरपी पुलिस का कहना है कि छात्र ने ट्रेन की पटरी में सिर रखकर आत्महत्या की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम भिजवाया। अगले दिन सुबह परिजनों को सूचना देने के बाद कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा गांव निवासी 16 वर्षीय राकेश 11 वीं का छात्र था। वह प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने के लिए रामपुर आता था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से रामपुर आया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, जिस पर परिजनों ने आसपास और दोस्तों में काफी तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
सुबह उसके चचेरे भाई विनेश कुमार के पास जीआरपी का फोन पहुंचा तो पूरी घटना पता चली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 10 : 45 बजे काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस रामपुर प्लेटफार्म पर मुरादाबाद की तरफ जाने के लिए खड़ी थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक प्लेटफार्म पर खड़ा था, जैसे ही गाड़ी ने हार्न दिया तो उसने पटरी पर सिर रख दिया और ट्रेन का पहिया उस पर चढ़ गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बताया कि इस दौरान गाड़ी के ब्रेक भी लगाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर उसका मोबाइल पड़ा था जो बंद हो चुका था। उसको खोल कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें