फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: काम से लौट रहे युवक को पीटा

Wed, 18 Mar 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में काम से लौट रहे मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी अब्दुल कादिर ने कुछ बाइक सवारों पर जबरन अपने साथ शहजादनगर क्षेत्र में ले जाकर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर निवासी अब्दुल कादिर की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वह अपने काम से सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम शादी की मढ़ैया में आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस जा रहा था कि तभी रामपुर बाईपास पुल के नीचे टांडा थाना क्षेत्र के नसीमगंज निवासी जीशान, हारून और फैजान मिले। आरोप है कि सभी ने उसे रोक लिया और गाली गलौज की।
विरोध करने पर जबरन उसे बाइक में बैठाकर शहजादनगर थाना क्षेत्र में कहीं पर ले गए, जहां पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह का कहना है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें