टांडा। जटपुरा नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक प्रमोद कुमार पुत्र गंगाराम, निवासी लालपुर कलां की उपचार के दौरान मौत हो गई। 14 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल को पहले सीएचसी टांडा, फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने कोतवाली टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराकर पोस्टमार्टम कराने और अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद