फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के पिपलिया महतो गांव के पास रेलवे पटरी पार करते समय किसान फौजा सिंह (50) रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के करीब पांच बजे की है। फौजा सिंह खेत की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग भी विलाप करते हुए मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। फौजा सिंह पिपलिया महतो गांव निवासी कथावाचक भाई रणजीत सिंह के पिता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें