रामपुर बुशहर। कुमारसैन पुलिस ने लापता हुई लड़की को एक दिन भीतर ढूंढ लिया। कुमारसैन थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की और तलाश शुरू की। लड़की को वीरवार को कोटगढ़ के जरोल से सकुशल ढूंढ लिया गया। मेडिकल परीक्षण और बयान लेने सहित औपचारिकताएं पूर्ण होने बाद नाबालिग लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।