फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर सर्पदंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। झाड़-फूंक और ओझा के चक्कर में पड़कर सर्पदंश से ग्रस्त युवक की मौत हो गई। युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुआवट निवासी अमित पांडे उर्फ रामजी पांडे (27) बिजली विभाग में संविदा पर कार्य करते थे। मंगलवार की रात 11:00 बजे सोते समय बेड पर उन्हें सांप ने काट लिया। परिजनों ने समझा कि किसी कीड़े ने उन्हें काटा होगा। घरेलू उपचार के बाद वह सो गया। बुधवार तड़के तीन बजे उनकी हालत खराब होने लगी। मुंह से झाग निकलता देख परिजन आनन फानन में उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उन्हें बरेली ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मृत बता दिया। जिंदगी की आस में परिजन उन्हें बदायूं में किसी ओझा के पास लेकर गए, लेकिन प्रयास के बाद भी युवक की सांस वापस नहीं लौट सकी। उसका शव लेकर परिजन वापस घर लौटे। उन्होंने देखा उसी कमरे में बेड के नीचे सांप था। उन्होंने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया। गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें