रामपुर। लालपुर से रामपुर आ रही 33 हजार की लाइन पर पेड़ गिरने किला बिजलीघर क्षेत्र की छह घंटे बिजली गुल रही। जिससे करीब 20 हजार की आबादी को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे लालपुर के पास हाईटेंशन लाइन पर एक पेड़ गिर गया। जिससे उपकेंद्र से आने वाली विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को रात नौ बजे तक बिना बिजली के गुजारने पड़े। वहीं लोगों ने कहा कि लाइन पर पेड़ गिरने के बाद लाइन को सही करने में छह घंटे लगाए गए हैं।
वहीं विद्युतकर्मी आपूर्ति बहाल करवाने में दोपहर से ही जुटे रहे। एसडीओ इरफान अहमद ने बताया कि लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित थी। क्षत्रिग्रस्त हुई लाइन को ठीक कराया जा रहा है। जल्द की बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।