फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा नेता के ढाबे पर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के नया गांव स्थित जीरो प्वाइंट पर बने भाजपा नेता अमन शर्मा मन्नू के ढाबे से चार बैटरी और जेनरेटर के अल्टीनेटर की कॉपर तार चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार को भी पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ताकि घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अमन शर्मा मन्नू ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि नया गांव में नैनीताल हाईवे जीरो प्वाइंट के पास उनका ढाबा है। 20 जुलाई की रात कुछ अज्ञात चोर ढाबे से चार बैटरी और जेनरेटर के अल्टीनेटर की कॉपर तार चोरी कर ले गए।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मंगलवार रात भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ईसानगर चौकी प्रभारी बिष्णु कुमार बर्मा को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें