फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक से मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Mar 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर में एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम भौनकपुर निवासी मुनेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 मार्च की शाम करीब छह बजे वह खेत पर जा रहा था। इसी दौरान मंदिर के सामने गांव के ही दुर्गाप्रसाद ने बिना किसी बात के अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट की जिससे उसके दोनों पैरों में चोट आई।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आसपास के लोग मौके पर आते देख आरोपी जान से मारने और एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें