मिलक। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में जमीन में गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव निवासी डालचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च सुबह करीब चार बजे गांव निवासी जशोदा उनके घर की जगह में गड्ढा खोदकर कुछ दबा रही थी। विरोध करने पर जशोदा और गणेश पाल, भगवान दास व जमुना प्रसाद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में उनकी पत्नी वीरवती और पुत्री अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।