फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के मामले में पिता-पुत्र फंस गए हैं। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सत्यम तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मूलत: देवरिया जिले के ग्राम गंभीरपुर के निवासी हैं। वह जनवरी में मर्चेंट ने का कोर्स करने चेन्नई गए थे। वहां उनकी मुलाकात उनके गृह जनपद के गांव महीगंज निवासी शुभम यादव से हुई और उससे दोस्ती हो गई। शुभम भी उनके साथ भी रहता था।
शुभम ने उससे कहा कि वह उसकी कहीं पर नौकरी लगवा दे। सत्यम का कहना है कि उन्होंने ज्वाला नगर निवासी पीयूष शुक्ला पुत्र हर्षवर्धन शुक्ला से अपनी जान पहचान बताते हुए शुभम यादव की नौकरी लगवाने की बात की। पीयूष शुक्ला ने उसके दोस्त की विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर शैक्षिक अभिलेख ले लिए। इसके बाद उसे साढे तीन लाख रुपये का खर्चा बताते हुए 80 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि उन्होंने शुभम यादव को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी अभिलेख दे दिए। मुंबई पहुंचने पर मालूम हुआ कि सारे दस्तावेज फर्जी हैं। शिकायत करने पर वह आमादा फौजदारी हो गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दोनों पिता पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें