शाहबाद ब्लॉक में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। ब्लॉक प्रांगण में बुधवार को हुई बीडीसी की बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए और अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। तीन करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए गए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क, प्याऊ, नाली निर्माण समेत कई विकास कार्यों के लिए करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी भी विकास कार्यों को समय से पूरा कराएं और गुणवत्ता बनाए रखें।
बैठक में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, बीडीओ धीरेंद्र चौहान, बीईओ अशोक कुमार, एडीओ पंचायत वेद प्रकाश शर्मा, एडीओ सहकारिता सुरेन्द्र शर्मा, मेहर अली, संजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे।