फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर एक किलोमीटर तक लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को भीषण जाम लग गया। बिलासपुर तिराहे से शुरू हुआ जाम विधायक शफीक अहमद अंसारी के आवास के सामने से होता हुआ बिलासपुर मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गया। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम खुलवाने के लिए विधायक शफीक अंसारी खुद तिराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही बिलासपुर तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रामपुर, बिलासपुर, बाजपुर और दढ़ियाल की ओर आने-जाने वाले वाहन घंटों फंसे रहे। छोटे-बड़े वाहन रेंगते रहे। सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर बाद तक जारी रहा।
जाम की जानकारी मिलने पर विधायक शफीक अहमद अंसारी अपने आवास से बाहर निकले। वह अपने गनरों और समर्थकों के साथ बिलासपुर तिराहे पर पहुंचे और वाहनों को निकलवाने में जुट गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पंकज पंत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने रोजाना लगने वाले जाम को लेकर कोतवाली प्रभारी के प्रति नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि हाईवे और तिराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलासपुर तिराहे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। यातायात नियंत्रित करने के लिए नियमित पुलिस व्यवस्था नहीं होने से अक्सर जाम लग जाता है। रविवार को भी पुलिसकर्मियों के देर से पहुंचने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें