रामपुर। बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर का आधुनिक रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। शुक्रवार को आकाश सक्सेना ने इसका शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि रामपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते थे। दौड़ की प्रैक्टिस के लिए ट्रैक न होने के कारण खिलाड़ियों को दिल्ली और लखनऊ जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस ट्रैक का लाभ रामपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों और प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा। संतोष ने बताया कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान सीडीओ गुलाब चंद्र भी मौजूद रहे।