फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीपली वन के तस्करों पर संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पीपली वन में अवैध कटान और वन तस्करों को पकड़ने के लिए राजस्व, वन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। ये टीम संयुक्त रूप से गश्त करेगी और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संयुक्त टीम को विशेषाधिकार भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वन विभाग के डीएफओ प्रणव जैन भी मौजूद रहे। डीएम ने पीपली वन में तस्करों की ओर से बार-बार अवैध कटान को गंभीरता से लिया।
डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि अवैध कटान करने वाले अभियुक्तों और उनके आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले मार्गों व स्थानों को चिह्नित किया जा चुका है। डीएम ने वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने को भी कहा। साथ ही एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि पीपली वन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें