फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे 40 मकानों पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद में 16 लोगों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी, भमरोआ-बिलारी रोड का हो रहा चौड़ीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। भमरोआ-बिलारी रोड चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अवैध कब्जेदारों पर लोनिवि ने बुलडोजर चलाया। 56 में से 40 मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
भमरोआ-बिलारी रोड चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। नगर के चंदोसी चौराहे से लेकर रामपुर चौराहे तक दोनों साइड करीब 56 लोगों का पक्का अवैध कब्जा था। जिनको काफी समय पहले लोनिवि ने अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए थे। मौखिक चेतावनी देकर मंगलवार तक अवैध कब्जा हटाने की मोहलत दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम आशुतोष कुमार, तहसीलदार अमित सिंह, सीओ देवकीनंदन समेत लोनिवि के अधिकारी बुलडोजर के साथ पहुंचे। इसके बाद अवैध पक्की इमारतों को तोड़ना शुरू कर दिया।
लोनिवि के एई मनोहर प्रसाद ने बताया कि करीब 56 लोगों को अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को पूरे दिन कार्रवाई के दौरान करीब 40 इमारतों को तोड़ा गया है, वहीं 16 इमारतें शेष बची हुई है, जिनमें दो बैंक भी शामिल है। कुछ लोगों ने लिखित में अवैध कब्जा हटाने के लिए लिखित में दो दिनों का समय मांगा है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दिनभर जाम की स्थिति रही। कई बार तो जाम में फंसी हुई एंबुलेंस को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। हालांकि कुछ कुछ वाहन चालक अंदर कस्बों में होकर गुजरे तो अंदर कस्बे में भी कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें