फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महंगाई बढ़ते ही सोना गिरवी रखने वाले लोग वापस मांग रहे जेवरात

Thu, 05 Feb 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्कार करने पर धमका रहे, सराफा कारोबारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सोने व चांदी के भाव के उतार-चढ़ाव के बाद सराफा कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कारोबारियों ने कहा है कि जिन लोगों ने उनके पास जेवरात गिरवी रखे हैं वह लोग बिना कोई ब्याज जमा किए सीधे तौर पर अपने जेवरात वापस मांग रहे हैं। इन्कार करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। कारोबारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
साहूकारा सर्राफा कमेटी की ओर से बुधवार को एसपी को ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि तमाम लोगों ने अपने जेवरात गिरवी रखे हुए हैं। शर्तों के अनुसार इन लोगों को ब्याज भी देना था लेकिन ब्याज नहीं दिया। लिहाजा अब जेवरात के दाम बढ़ने के बाद अब ये लोग वापस अपने जेवरात मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको धमकाया भी जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय पाठक, राजीव लोचन, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, विनोद कुमार, विजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें