फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में आयकर अधिकारी ने दी गवाही, छह जून को होगी अगली सुनवाई

Tue, 31 May 2022 08:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आयकर अधिकारी विजय कुमार कोर्ट पहुंचे और उन्होंने गवाही दी। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आयकर अधिकारी ने गवाही दी। जिसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह जून को होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आयकर अधिकारी विजय कुमार कोर्ट पहुंचे और उन्होंने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा आयकर अधिकारी से जिरह की गई। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। शासकीय अधिवक्ता अरूण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में छह जून को सुनवाई होगी।

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल करते हुए सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया। इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम दोनों की जमानत मंजूर हो चुकी है। वहीं, इस प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें