फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Fri, 28 Feb 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)।
विज्ञापन

बेटे की शादी का कार्ड देकर घर लौट रहे बाइक सवार बरेली के मीरगंज निवासी राजेंद्र (50) की हादसे में मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा राजेंद्र का तहेरा भाई रामबहादुर को भी चोटें आई है। बाइक सवार की मौत से घर में चल रही शादी की तैयारी मातम में बदल गई।
बरेली के मीरगंज के मोहल्ला ललितपुरी निवासी राजेंद्र के बेटे अजय की छह मार्च को शादी होनी है। वह बेटी की शादी का कार्ड देने बाइक से बदायूं के आसफपुर क्षेत्र में गए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे राजेंद्र बाइक से अपने तहेरे भाई रामबहादुर के साथ आसफपुर से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय शाहबाद के मंडी के पास स्थित पुराने पिक्चर हाल के सामने डंपर व टाटा मैजिक से ओवरटेक करते समय बाइक असंतुलित हो गई। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इस बीच सड़क के ऊपर गिरे राजेंद्र के ऊपर से डंपर का पिछला पहिया उतर गया। जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि रामबहादुर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन



हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदली
शाहबाद। तहेरे भाई रामबहादुर ने बताया कि राजेंद्र के बेटे अजय की शादी छह मार्च को होनी थी। छह मार्च को अजय की बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी शादी की दावत देने के लिए गए थे, लेकिन शादी के बीच हुए हादसे से खुशियां काफूर हो गई। अचानक हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें