शाहबाद। सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बुजुर्ग सेवाराम (70) की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शाहबाद के चकरपुर कदीम गांव निवासी ई-रिक्शा चालक चंद्रपाल, मुरली और बुजुर्ग सेवाराम (70) बड़ागांव में साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। जाते समय धुरयाई गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सीएचसी आते समय बुजुर्ग सेवाराम की मौत हो गई, जबकि घायल चंद्रपाल और मुरली को इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बुजुर्ग की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, तो बुजुर्ग के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। लेकिन बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।