फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक खानम(रामपुर)। गांव माचियागढ़ निवासी महियागढ़ निवासी परमजीत कौर ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बेटी के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि पहले पति की मौत के बाद उसने पड़ोसी गांव झुन्नीवाला (थाना गदरपुर, उधमसिंहनगर) के परमजीत सिंह से 18 अगस्त 2023 को सिख रीति-रिवाज से विवाह किया था। विवाह के दौरान किसी प्रकार की दहेज की बात नहीं हुई थी। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद पति परमजीत सिंह, करन सिंह, पूजा कौर, जसवंत सिंह, अमरजीत कौर, चन्नो कौर और निशान सिंह उसके पूर्व पति की मिली जमीन को दहेज में मांगने लगे। मना करने पर उसे और उसकी 10 वर्षीय बेटी लवजीत कौर को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़िता का आरोप है कि 30 अगस्त को सभी लोग माचियागढ़ पहुंचे और दहेज की मांग दोहराते हुए उससे गाली-गलौज की। करन सिंह ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें