फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार गड्ढे में पलटी, मां-बेटे घायल

Fri, 23 Jan 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के हादसे से भी सबक नहीं ले रहा प्रशासन, जगह-जगह खुले हैं गड्ढे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में कार पलटने से युवराज की मौत ने देश को हिलाकर रख दिया है। इसके बावजूद रामपुर का प्रशासन ऐसे हादसों से सबक नहीं ले रहा। जिले में जगह-जगह खुले गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को मसवासी क्षेत्र में एक कार खुले गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार स्वार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार दोपहर दौंगपुरी टांडा निवासी अंसार अहमद अपनी मां गुड्डी बेगम के साथ अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर गए थे। वापस लौटते समय मसवासी से टांडा मार्ग पर मुंशीगंज के निकट अचानक उनकी कार का टायर फट गया।
विज्ञापन

टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई और फिर पास के गड्ढे में पलट गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने मां-बेटे को गड्ढे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मां-बेटे की हालत अब सामान्य है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

-
वर्जन
कार का टायर फटने से सड़क किनारे गड्ढे में कार पलट गई थी। दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। -अतुल कुमार पांडेय, सीओ, स्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें