फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा ने रुद्रपुर को 6-3 से हराया

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्रीन सिटी फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को टीएफसी क्लब टांडा और रुद्रपुर क्लब के बीच मैच खेला गया है। मैच में टीएफसी टांडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में टीएफसी क्लब टांडा ने 2-1 से बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी टीएफसी क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल दागकर मैच को 6-3 से जीत लिया। टीएफसी क्लब टांडा के नदीम ने दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संदीप कुमार व हाजी यामीन मौजूद रहे। मैच के संयोजक शंकर लाल बब्लू ने सभी का आभार व्यक्त किया। मैच के रेफरी अजीत कुमार, लाईनमैन अभिषेक व अमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें