फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि में मुलायम मनाएंगे 75वां जन्म दिन

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत को दुल्हन की तैयार हो गया है। लोग भी नेताजी को हैप्पी बर्थडे बोने को आतुर हैं। जन्मदिन की गवाह बनेगी पूरी अखिलेश सरकार।
विज्ञापन

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपना जन्मदिवस शुक्रवार आधी रात में जौहर यूनिवर्सिटी में मनाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही उनकी पूरी सरकार रामपुर में होगी। दो दिन के कार्यक्रम को लेकर सरकारी मशीनरी ने तैयारी पूरी कर ली है। जौहर यूनिवर्सिटी को जोरदार तरीके से सजाया गया है। समारोह के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। यूनिवर्सिटी से लेकर डीएम आवास और हाईवे को सपा के रंग में रंग दिया गया है। स्टार चौराहा, गांधी समाधि और बाबा इल्म ए गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां पर सीएम और मुलायम का जोरदार स्वागत होगा। सीएम और सपा मुखिया दोपहर करीब तीन बजे यहां पहुंच जाएंगे। प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें