फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगी टीमें-एंबुलेंस

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों वीवीआईपी की सेहत की देखभाल को लेकर स्वास्थ्य अफसरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें एंबुलेंस, विशेषज्ञ चिकित्सक समेत अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव 21 व 22 नवंबर को शहर में होंगे। वह जौहर विवि के मेडिकल कालेज के शिलान्यास करने शहर आ रहे हैं। सूबे के मुखिया और सत्ताधारी दल के मुखिया दोनों के ही एक साथ शहर में आने और दो दिन के ठहराव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां अभी से मुकम्मल करनी शुरू कर दी हैं। इसके तहत सीएमओ को भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर एक-एक एंबुलेंस के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक, सीएम व मुलायम के ब्लड ग्रुप का ब्लड, जीवन रक्षक दवाएं मुहैया कराने के लिए कहा गया है। साथ ही दो दिन तक सीएम और सपा मुखिया द्वारा जो भी भोजन या जलपान किया जाएगा। उसकी सैंपलिंग व जांच कर एलआईयू को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती के लिए भी निर्देशित किया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम संबंधी निर्देश मिल गए हैं। जिन पर अमल करना भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें