फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली महाराज चित्रगुप्त की सवारी

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त महाराज जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां फूलों के संग स्वागत किया गया। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ तिलक नगर स्थित बगिया जोकीराम से महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्यारे मोहन सक्सेना और युवा प्रदेशाध्यक्ष विपिन कुमार जौहरी ने किया। उद्यमी सुभाष नंदा ने भगवान स्वरूपों में सजे कलाकारों का स्वागत किया। शोेभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। शोभायात्रा जिस मार्ग से भी गुजरी उसका फूलों से स्वागत किया गया। आगे महासभा का बैनर एवं बैंड पर बज रहे सुंदर-सुंदर भजनों के साथ चित्रगुप्त महाराज की सेना चल रही थी। भगवान श्री गणेश जी की झांकी, जानी दुश्मन ने अपनी अनेक ों प्रकार की कला का प्रदर्शन किया जो आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में अमरनाथ की गुफा, शंकर पार्वती नृत्य, साईं बाबा, गोवर्धन पर्वत की झांकियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। महासभा के सदस्य चित्रगुप्त जी की झांकी पर प्रसाद वितरण कर रहे थे। चित्रगुप्त महाराज जी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। राम दरबार की झांकी ने भी लोगों को खूब लुभाया।
शोभायात्रा के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें 20 मेधावी बच्चों के साथ ही सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनी सक्सेना, महामंत्री अनिल सक्सेना, उमेश चंद्र सक्सेना, अशोक सक्सेना, मोहित सक्सेना,कृष्ण अवतार सक्सेना, रमेश चंद्र सक्सेना, विपुल आनंद, धर्मकीर्ति सक्सेना, धीरेंद्र मोहन सक्सेना, राजीव सक्सेना, नीरज सक्सेना, अतुल सक्सेना, शरद सक्सेना, सुभाष सक्सेना, अमित सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, कुलदीप जौहरी, जसप्रीत सिंह, डा.मौसम सिन्हा, विशाल सक्सेना,संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें