फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 19 आवेदकों की काउंसलिंग

Tue, 28 Oct 2014 05:34 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बीटीसी प्रशिक्षण के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। डायट में शुरू हुई काउंसलिंग के पहले दिन 19 आवेदकों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग सोमवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बीटीसी 2013 बैच के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काउंसलिंग के जरिए होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के तहत रामपुर डायट में सौ, जबकि निजी संस्थानों में 50 सीटों के लिए एडमिशन होने हैं। इसके लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग कराई जा रही है। काउंसलिंग का रविवार को पहला दिन था। पहले दिन सामान्य कला वर्ग की महिला आवेदकों को बुलाया गया था। विभाग की ओर से 48 महिला आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, जिसमें 19 आवेदक काउंसलिंग के लिए पहुंचे। काउंसलिंग के लिए रविवार को दिन भर भीड़ रही। डायट की प्राचार्या डा. मीरा त्रिपाठी की देखरेख में हुई काउंसलिंग देर शाम तक जारी रही। रविवार को महिला कला वर्ग की काउंसलिंग हुई। सोमवार को भी काउंसलिंग होगी। सोमवार को होने वाली काउंसलिंग के लिए भी आवेदक पहुंचेंगे। इसके लिए डायट की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काउंसलिंग दो नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें