फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जरी मुकद्दस का जुलूस बरामद हुआ

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में जरी मुकद्दस का जुलूस बरामद हुआ। मुकामी और बाहर से आईं अंजुमनों ने नोहाख्वानी की। अजादारों ने मातम किया। या हुसैन या हुसैन की सदाओं से फिजा गूंज उठी। जुलूस कई रास्तों से गुजरता हुआ इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा।
विज्ञापन

29 जिलहिज को विधायक नवेद मियां ने मिस्टन गंज से जरी मुकद्दस को कांधा देकर रवाना किया। असलम महमूद ने इब्तदाई नोहा पढ़ा कि लो हुसैनी काफिला घर से रवाना हो गया, दूर नाना से नवासे का ठिकाना हो गया। इसके बाद जुलूस इमामबाड़ा खास बाग की जानिब रवाना हो गया। सबसे आगे बच्चे हाथों में आलम थामे चल रहे थे। साथ ही अंजुमने नोहाख्वानी कर रही थीं। सिरसी की अंजुमन हाशमी, मुकामी अंजुमन सिपाहे हुसैनी, गुलामे हुसैनी और बच्चों की अंजुमनों ने नोहे पढ़े। अंजुमनों ने यह नोहा भी पढ़ा कि आ गया माहे अजा, आंसू बहा लो सैयदा। एक कतरा पानी भी न दे सका, बहता हुआ दरिया प्यासे को। जुलूस में सबसे पीछे अजादार जरी मुकद्दस लिए चल रहे थे।जुलूस मिस्टनगंज से राजद्वारा, नवाबगेट, गांधी समाधि, जौहर रोड से राहे जुल्फिकार रोड होता हुआ इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा। यहां लश्करे हुसैनी के साहिबे बयाज और उनके हमनवां ने नोहा पढ़ा। जुलूस में औकाफ के सेक्रेटरी गुलरेज खां, मुज्तबा आब्दी, आमिर हाशम,सैयद आलम अली, सैयद असलम, अली जामिन जैदी, शाहिद महमूद खां, शबाब हुसैन, आरिफ हुसैन, बाबी खां, मोमिस खां भी शामिल थे।


नए साल के आगाज पर सेमीनार
रामपुर (ब्यूरो)। इस्लामी साल के आगाज पर मदरसा फैजे हिदायत में सोमीनार होगा। मदरसा के नाजिम शाहिद खां के मुताबिक सेमीनार में उलमा और दानिश्वर अपने मकाले पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें