फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी को भ्रम है तो आज करा लें चुनाव: वाजपेयी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि यूपी में विधानसभा के उपचुनाव में आठ सीट जीतने वाले सपाई किसी भ्रम में ना रहें। अगर नेता जी (मुलायम सिंह) जी को उपचुनाव के परिणाम को लेकर किसी तरह का भ्रम है तो वो आज चुनाव करवा कर देख लें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार से तो प्रदेश लोग तंग आ चुके हैं। यह सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकास कराने के मामले में भी पिछड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

रामपुर में शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान वाजपेयी ने कहा कि अखिलेश सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान 10 बार अधिकारियों को ताश के पत्ते की तरह फेट दिया। इसके बाद यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 272 हजार करोड़ रुपये का बजट किया था। अब तक इसमें मात्र 750 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मतलब यह है कि शेष पैसा पांच महीने के अंदर खर्च किया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और विकास के कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं होंगे। सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान बजट का 49 फीसदी व जिला योजना का 14 फीसदी हिस्सा ही खर्च किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम तो यही मानकर चल रहे हैं कि यूपी में 2015 में ही विधानसभा का चुनाव होगा। इसको ध्यान में रखकर भाजपा तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें