फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से श्रम स्कूल की शिक्षिका बहनें घायल

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धरने में शामिल होने जा रही श्रम स्कूल की दो शिक्षिका बहनें हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इस पर साथियों का गुस्सा भड़क गए। गुस्साई शिक्षिकाओं और कर्मियों ने हादसे का सबब बन टैंकर को घेर लिया और हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से शिक्षिकाओं की खूब नोकझोंक हुई। शिक्षिकाओं को चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। श्रमिक स्कूल की शिक्षिकाओं ने चेतावनी दी है कि विरोध में सोमवार को गांधी समाधि पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा निवासी आबिद की दो बेटियां अर्शी और हेरीश दोनाें बाल श्रमिक स्कूल में टीचर हैं। शुक्रवार को वे धरना देने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। अंबेडकर पार्क के पास स्कूटी खड़ी करते समय सामने से आ रहे टैंकर ने दोनों को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे के बाद गुस्साए बाल श्रमिक स्कूल की शिक्षिकाओं और कर्मियों का पारा चढ़ गया। फि र हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों और शिक्षिकाओं ने इस दौरान अंबेडकर पार्क के सामने ही टूटी हुई स्कूटी को हाईवे पर डाल दिया और फिर चालक की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां कर्मियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शिक्षिकाओं की मांग थी कि चालक को पकड़ा जाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह और सीओ सिटी आले हसन भी मौके पर आ गए और उन्होंने शिक्षिकाओं को समझाबुझाकर किसी तरह शांत किया। इस मौके पर संयोजक इकराम इमरोज खां, आसिम एजाज खां, जरीना बेगम, हेमलता पांडे, दौलत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सत्यपाल, अफसाना, सुरेंद्र कौर, खुशबू सिन्हा, कौसर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें