फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में हुई डाक्टर फैमिली हत्याकांड की समीक्षा

Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद जिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस डा. शैली मेहरोत्रा व उनके परिजनों की हत्या के केस की प्रगति की समीक्षा बरेली के आईजी ने रामपुर में ही कर डाली। आईजी शनिवार को रामपुर आए थे, यहां पहले उन्होंने नगर विकास मंत्री के साथ निरीक्षण भवन में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी मुरादाबाद और आईओ समेत खुलासे के लिए लगाई गई टीमों को रामपुर तलब कर लिया और फिर इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की। आईजी ने इस संबंध में अफसरों को इस हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आईजी जकी अहमद शनिवार को रामपुर में थे। उन्होंने यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहले नगर विकास मंत्री आजम खां से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सीआरपीएफ गेस्ट हाउस में मुरादाबाद के एसएसपी आशुतोष कुमार, एसपी सिटी, आईओ समेत कई अफसरों को आनन-फानन में तलब कर लिया। यहां बैठकर आईजी ने अफसरों से मुरादाबाद की पूर्व सीएमएस डा. शैली मेहरोत्रा फैमिली हत्याकांड की प्रगति जानी। पूछा: अभी तक की तफ्तीश में क्या निकलकर सामने आया है। इस पर अफसरों ने अब तक की प्रगति के बारे में बताया। आईजी ने अफसरों को आदेश दिए कि वे तफ्तीश के दौरान मिलने वाले हर क्लू को गंभीरता से लें और इस केस की बारीकियों पर गंभीरता से काम करें। जल्द ही इस घटना का खुलासा करें। उन्होंने अफसरों को आदेश दिए कि हर हाल में इस घटना का खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें